"प्रकृति की आकृति"


धरती मां की, अथाह संपदा को

प्राकृतिक इसलिए कहा जाता है

क्यों कि है ये पूर्णतया प्राकृतिक

इसे कहीं, बनाया नही जाता है

इसके अपने ही नियत, नियम हैं

इसे कभी, चलाया नहीं जाता है

जब भी हुई है इनकी अवहेलना

समय चलता हुआ, ठहर जाता है

प्रकृति की आकृति, निहारो, देखो

इस का सानिध्य, जीवन दाता है

इस से वर्चस्व का संघर्ष नही करना

इस का स्वामी तो, स्वयं विधाता है


~ नितिन जोधपुरी "छीण"