"जीवन"


जीवन की राह में और उसे जीने की चाह में

जीवन को, जीने की कला सीखनी पड़ती है

बेफिक्री से जीना है जो आप को कल अगर

तो आज उस कल की फिक्र करनी पड़ती है

जिम्मेदारी से जीना हमारा बुनियादी फर्ज़ है

ये बात पूरी जिम्मेवारी से समझनी पड़ती है

बोझ बनें आप किसी पे न ऐसी नौबत, लाइए

खुद की सेहत खुद ही को संभालनी पड़ती है

नशा ताकत का हो रुतबे का हो या शराब का

आपको इस की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है

इसलिए जब हो सके, पल भर रुकिए, सोचिए

अच्छी सोच से ही एक अच्छी कहानी बनती है


- नितिन जोधपुरी "छीण"