"वो अभागन"


देह शायद जग रही हो, चेतना पर सो गई,

सूर्य है शोभित गगन में, चिर निशा पर हो गई।

आ रही दुर्गन्ध देखो, कल खिले इस पुष्प से,

आस, भ्रम के बादलों में, फिर अचानक खो गई।।

प्रश्न जब उठने लगे, उसके किये पर आप ही,

अश्रु धारा, चक्षुओं से, स्वप्न सारे धो गई।।

अस्तित्व उसका क्षीण करती, उस पुरुष की वो हंसी,

नारी जीवन में व्यथा के, बीज कितने बो गई !

एक दिन बीता है या फ़िर, एक जुग काटा अभी,

सोचकर पत्थर हुई, फिर वो अभागन सो गई।।


~ नितिन कुमार हरित