हां सच है, उस पार गया हूं मैं
कई बार गया हूं मैं
लेकिन बस इस बार,
सुनो मैं हार गया


लोग बुरे थे
क्या क्या बोले, चलता है
तुम अच्छे थे, कुछ ना बोले
मार गया।

एक तुम में ही
सुनो, समेटी थी दुनियां
तुम संग जैसे मेरा सब
संसार गया

क्या इस पार
क्या उस पार सब एक से हैं
उसको, जिसका एक बार
जो प्यार गया।

~ नितिन कुमार हरित