ओ सपनों को बुनने वालों,
अपने मन की सुनने वालों,
जीवन की इस मरुभूमि पर,
बादल बन बन कर छा जाओ,
स्वप्न यदि पूरे करने हैं,
सपनों से बाहर आ जाओ।

सपनों में यदि यत्न करोगे,
जी भर भर प्रयत्न करोगे,
तो सपनों में ही गाओगे,
जागोगे, कुछ ना पाओगे,
जीवन में यदि रस पाना है,
जग कर मंज़िल तक जाना है,
तो कर्मों की उठा कुदाली,
खुद ही अपना मार्ग बनाओ।
स्वप्न यदि पूरे करने हैं,
सपनों से बाहर आ जाओ।
........

- नितिन कुमार हरित
Insta/fb : शब्दों का घर : @shabdonkaghar