शब्द,
भाव,
प्रतीक,
सुनो,
कितने तरीके थे ना, प्रेम के पास,
अपनी बात को कहने के.
पर प्रेम ने मौन को चुना...
प्रेम को शायद पता था,
उसे वहां तक जाना है,
जहाँ शब्द नहीं पहुंचते,
भाव नहीं पहुंचते,
प्रतीक नहीं पहुंचते.
- नितिन कुमार हरित
insta / fb : @shabdonkaghar | शब्दों का घर
