पशुता है शायद वरदान !
पशुओं ने नहीं काटे पेड़,
ना ही रोकी नदियां,
ना ही मिलाया हवा में जहर।
पशुओं ने नहीं तोड़े नियम,
नियम जो बनाए थे जंगलों ने,
और जंगल भी कभी नहीं आए शहर की ओर,
हां, ये शहर लील गया जंगल के जंगल।
तो पूछो इस प्रकृति से
वरदान कौन ?
अभिशाप कौन ?
पशु या मनुष्य...