"मौन"


मौन के भी होते हैं कई रूप...

कभी-कभी मौन उभरता है, एक उत्तर की तरह,

और कभी... 

खड़ा हो जाता है,

एक प्रश्न की अभेद दीवार बन कर !

या यूं कहूं..

कि मौन, केवल मौन नहीं रहता,

बल्कि बोलता है बहुत कुछ !!


~ नितिन कुमार हरित