जो रस्ते गुज़रे हैं घर से, लौट घरों को आते होंगे,
घर से जो निकले हैं वो क्या, बाहर भी घर पाते होंगे।
ताने बाने बड़े कठिन हैं, अक्सर जब थक जाते होंगे,
याद घरों की आती होगी, लेकिन मां ना पाते होंगे।
जाने कैसे करें गुज़ारा, क्या पीते क्या खाते होंगे
मां सोचे बच्चों की हर पल, कैसे घड़ी बिताते होंगे।
- नितिन कुमार हरित
