पतझड़ था
अब ना रहे थे फूल
झड़ गईं थी पत्तियां
पेड़ पर टहनियों के अलावा कुछ बचा ना था
हां बचे पड़े थे कांटे...
पर आती रही चिड़िया

उसे उम्मीद थी
एक दिन लौट आयेगा बसंत
और वो फिर से बनायेगी अपना घोंसला

पर हाय
बसंत से पहले
लौट आया था आदमी...

~ नितिन कुमार हरित