कुछ पत्थर ज़रूरी हैं,
ताकि वो सह सकें,
पानी का वेग,
और बचा सकें,
पनपती हुई हरियाली...
वो ज़रूरी हैं,
ताकि दे सकें सहारा
कमज़ोर जड़ों को,
टहनियों को...
कुछ पत्थर ज़रूरी हैं,
जिस से हम देख सकें,
छीनियों की चोट से,
उभरती हुई मूरतें...
कुछ पत्थर ज़रूरी हैं,
क्यूंकि हर पत्थर,
बंजर नहीं होता,
कुछ के गर्भ में,
पनपती हैं विरासतें...!!
- नितिन कुमार हरित #NitinKrHarit
