ऊंचा होना आकाश का गुण है,
यही है इसका गुरूर
पर मैनें सुना है,
दूर कहीं क्षितिज पे,
प्यार की अपनी अलग ही दुनियां है
वहां ये आसमां ऊँचा नहीं रहता,
सिमट आता है
ज़मीन की गोद में...

सच,
बिल्कुल ऐसा ही एक क्षितिज है,
तेरे मेरे हाथों के बीच !

~ नितिन कुमार हरित