बेपनाह नजदीकियों से
कुछ फासले ज़रूर हुए होंगे,
इश्क़ में मजबूर हुए होंगे
यूं ही नहीं दूर हुए होंगे।

दुनियां ज़ालिम है
कैसे छुपाएंगे किस्से अपने,
पहले गुमनाम हुए होंगे
फिर मशहूर हुए होंगे।

इश्क़ एक सा रहता है
अमा छोड़िए,
कभी नूर हुए होंगे
कभी बेनूर हुए होंगे।

फिर टेके होंगे घुटने
हालात के आगे, कहे कौन
हारे ये सब होंगे
खट्टे अंगूर हुए होंगे।

~ नितिन कुमार हरित