आवाज़ें
जो उठना चाहती थीं,
उठ नहीं पाईं,
वो दब गईं
शायद कुछ अलग कहने की कोशिशों में,
कुछ नई आवाज़ें
दबा दी गईं,
वो नागवार गुजरीं थीं
उन चंद लोगों को
जो पुराने थे,
और फिर यूं छा गई ख़ामोशी..
सच एक ख़ामोशी के पीछे
कितनी आवाज़ें होती हैं...
~ नितिन कुमार हरित
