कभी-कभी...
शब्द भी कितना चिल्लाते हैं,
रोते हैं,
उठते हैं,
गिर जाते हैं।
कभी कभी,
मौन हो जाते हैं,
अनभिज्ञ से..
कौन हो जाते हैं।
कभी कभी,
ज्यादा, तो कभी
कम हो जाते हैं,
ये शब्द, कभी कभी
शब्द नहीं रहते,
बस, हम हो जाते हैं !!
~ नितिन कुमार हरित

कभी-कभी...
शब्द भी कितना चिल्लाते हैं,
रोते हैं,
उठते हैं,
गिर जाते हैं।
कभी कभी,
मौन हो जाते हैं,
अनभिज्ञ से..
कौन हो जाते हैं।
कभी कभी,
ज्यादा, तो कभी
कम हो जाते हैं,
ये शब्द, कभी कभी
शब्द नहीं रहते,
बस, हम हो जाते हैं !!
~ नितिन कुमार हरित