गरीबी कमाल की चीज़ है
यक़ीनन जादुई...
ये जगा देती है
सूखी रोटी में कमाल का स्वाद
मिर्च और प्याज़
हो जाते हैं बेमिसाल व्यंजन
और नमक...
फिर उस जैसा मसाला और कहां?
ये धीरे धीरे कुतरती है बनियान
झांकती है छेदों से
उकेर देती है उन पे डिजाइन
और कभी कभी कतरन बनकर
खुद ही भरने लगती है
खुद ही की बनाई गई खाली जगहें
कई बार
जगह बनाती है
हथेलियों पर
फैला देती है
और फिर फैले हाथों को
कभी भरने नहीं देती
ये सब करती है
और आदमी को
कुछ करने नहीं देती।
~ नितिन कुमार हरित #nitinkrharit
