शायद, तुमने देखे होंगे कई युद्ध,

सुनी होगी चीत्कारें, 

रुधिर के बहने से उठनी वाली कर्राहें...

अनंत काल तक गायी भी जायेंगी,

इन्हीं युद्घों से उपजी हुई वीर गाथाएं...


पर कुछ युद्ध निरंतर चलते हैं,

जो किसी को याद नहीं रहते...

स्त्री... हर माह लड़ती है,

एक ऐसा ही उपेक्षित युद्ध !!

insta/fb : @aaina.nkharit


- नितिन कुमार हरित