अपनी हर सांस को, लेकर यूं ही अपना संबल,
चलना है अभी, दो चार कदम और तू चल।
राहों में अंधेरा हो तो, दीपक सा ही जल,
चलना है अभी, दो चार कदम और तू चल।
हर एक चुनौती को तू, अवसर में बदल,
चलना है अभी, दो चार कदम और तू चल।
तेरा बस आज है, तू छोड़ दे ये कल, वो कल,
चलना है अभी, दो चार कदम और तू चल।
जब घनी रात हो, तो यार तू, सूरज सा निकल,
चलना है अभी, दो चार कदम और तू चल।
हर कदम पे, यहां कुछ लोग हैं, जो देंगे दख़ल,
रुकना है नहीं, दो चार कदम और तू चल।
~ नितिन कुमार हरित
