बीते पतझड़...

पूरा सूख गया था पेड़,

पत्ते नहीं, चादरें थीं वो, 

जिनमें छुपा था उसका घौंसला..


हां, जब तक छुपा था, 

बस तब तक ही था,

वो चिड़िया आज भी उसी पेड़ की सूखी डाल पर आकर बैठती है,

उसे यकीन है, कल फिर से वहां कुछ अंकुर फूटेंगे।

यकीनन फूटेंगे... बस वहां से कोई आदमी ना गुजरे !



- नितिन कुमार हरित #nitinkrharit