आदमी ठंड में ठिठुर रहा है
गर्मी में जल रहा है
बरसात में डूब रहा है
कुछ भी हो,
बस मर रहा है आदमी।
जो बच जाता है
मौसम की मार से
नहीं बच पाता
भूख से , ग़रीबी से।
जो ग़रीब नहीं
जकड़ा पड़ा है मधुमेह में
मर रहा है रक्त चाप से...
और इस पर भी
जो बच जाता है आदमी
उसे
मार देता है आदमी।
~ नितिन कुमार हरित