आओ स्वागत करते हैं।

थके हुए निज मौन हृदय में, फिर से जीवन भरते हैं।।


नये वर्ष की नव प्रभात का,

नये दिवस का, नयी वात का,

उल्लासों का, उत्साहों का,

उम्मीदों का, नव राहों का,

संकल्पों का, नव निश्चय का,

निज जीवन से नव परिचय का,

जाते पल से नये समय का, भेद चलो सब हरते हैं,

आओ स्वागत करते हैं।।


~ नितिन कुमार हरित