अक्ल पर जो आ पड़े, पर्दे उठा कर देखिए,
ज़िंदगी को, ज़िंदगी का, आईना कर देखिए।
कारवां बन जायेगा बस, इतनी सी ही बात है,
दूसरों के गम पे भी, मरहम लगा कर देखिए।।
हार मानेगा अंधेरा, रोशनी के सामने,
एक दीपक, दूसरे के, घर जलाकर देखिए।।
दर्द की है क्या बिसात, इस हंसी के सामने?
रोज़ थोड़ा ज़िन्दगी में, मुस्कुरा कर देखिए।।
कौन कितना, साथ देगा, सोचने की बात है,
दूसरों से पहले खुद को, आज़मा कर देखिए।।
~ नितिन कुमार हरित / @NitinKrHarit
