आओ, आज तुम्हें एक बेटी से मिलाऊं..
ये महज़ एक रिश्ता नहीं एक एहसास है,
जो छोटी सी उम्र में रगों में उतर जाता है...
घर की फ़िक्र इसके क़दमों से पहले चलती है,
और ये ख़ुद के ख़्वाब हमेशा बाद में रखती है..
ताकि किसी और के आज में कोई कमी न रह जाए..
इससे उम्मीद की जाती है कि समझदार रहे,
कम बोले, और ज़्यादा सहे, मगर फिर भी मुस्कुराती रहे..
जैसे सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा..
इसने अपने सवाल तह करके रख दिए हैं,
उन नए कपड़ों की तरह जिन्हें कभी पहनने की
बारी आती ही नहीं..full poem on yourquotes and Instagram

