वो एक लम्हा आया सहसा मुस्कुराता, और छूकर मन को जैसे चल गया फिर। वो चित्र आँखों में अभी तक चल रहा है, ऐसा था कुछ वक़्त, कुछ ऐसा था मौसम। वो हवा अब तक जो तन को छू रही है, कहती हुई, मिल जाएं फिर वैसे कभी हम। अपनी गति से वक़्त आगे बढ़ चूका है, मन बावरा अब भी वही ठहरा हुआ सा। वो एक लम्हा आया सहसा मुस्कुराता, और छूकर मन को जैसे चल गया फिर। बोलियां खामोश करती रात थी वो, चुप्पियाँ जैसे यकायक छा गयी थी। ना हो सका एहसास जो इस बात का की, पास इतने तुम मेरे कब आ गयी थी। बेहोशी की थी ओर अपनी रात चलती, एक नशा मन में तब चढ़ता हुआ सा देखते ही देखते कुछ ऐसा हुआ कि पूरा का पूरा दृश्य बदल गया फिर। वो एक लम्हा आया सहसा मुस्कुराता, और छूकर मन को जैसे चल गया फिर। उंगलियों से थी बंधी अपनी हथेली, औ बाजुओं में तुम अध सोयी हुई सी। और छुपाकर अश्कों को पलकों में अपनी, होठों से खामोश तुम अध रोयी हुई सी। होठों ने जो छु लिया माथे को तेरे, बिखरा मन आहिस्ता संभलता हुआ सा, प्रेम का वो मोम जलता धीरे-धीरे, मेरे बाजुओं में होकर पिघल गया फिर। वो एक लम्हा आया सहसा मुस्कुराता, और छूकर मन को जैसे चल गया फिर। नींद कोसो दूर थी वो रात हमसे, मंथर गति से चाँद छुप रहा था गगन में। औ' हल्का उजाला जुर्म का आगाज़ करता, आग सा कुछ जल रहा था अपने मन में। हद-अनहद से दूर कोसो जा चुके थे, था नहीं कुछ भी तब अपने दायरे में। बहती हुई तुम डूब गई बाहों में मेरी औ' इस तरह सागर नदी से मिल गया फिर। वो एक लम्हा आया सहसा मुस्कुराता, और छूकर मन को जैसे चल गया फिर।