किसकी जीत हुई,

मासूमो का रक्त बहाकर वर्चस्व की,

शान की या मान की।

घरों को उजाड़ कर महान बनने की,

क्रूरता की या दानवता की।

किसकी जीत हुई,


किसकी जीत हुई,

नौजवानों को आग में दखेलकर नेताओं के आत्मसम्मान की

बल की या पुरुषत्व की,

नन्हे किलकारियों को अनाथ करके सुख की,

भूख की या कष्ट की,

किसकी जीत हुई।


किसकी जीत हुई,

माताओं के लाल को खो देने के बलिदान की,

त्याग की या असीम प्रेम की।

सुहागिनों को विधवा कर अजय होने की,

विनाश की या आतंक की।

किसकी जीत हुई।


किसकी जीत हुई,

शायद किसी राजनेता की।

पर हार हुई इस संसार में,

इन्सान के इंसानियत की।