शम्मा की है ख्वाहिश
वो हवा फिर चले,
फिर से मेरी तक़दीर में
वही तबाही का मंज़र हो,
सामने मेरा सीना हो
और तेरे हाथ में ख़ंजर हो।
दीवार है जो लाज़-ओ-हया की
अबकी बार वो ढह जाये,
जितना भी है रक्त ज़िगर में
आज अभी यहीं बह जाए।
मगर इस बार क़यामत की
वो रात न टले,
शम्मा की है ख्वाहिश
वो हवा फिर चले।
नितेश शर्मा

