चल रही है जो ज़िन्दगी उसमें सुधार चाहिए

सभी गमगीन है सबको खुशी का उधार चाहिए


आसमान की ऊँचाई के सभी ख़्वाब रखते है

और सबको जीने के लिए एक आधार चाहिए


चल रही है जो ज़िन्दगी उसमें सुधार चाहिए

सभी भटक गए है कुछ ठोकरों की मार चाहिए


झूठा ही सही सबको दो पल का प्यार चाहिए

सभी जीतना चाहते है सबको गले मे हार चाहिए


चल रही है जो ज़िन्दगी उसमें सुधार चाहिए

ज़िन्दगी एक रखते है और ख़्वाहिशें हज़ार चाहिए