चालीस पचास किलो का  बोझ रोज उठाते थे

पापा मुझे साईकिल से रोज स्कूल छोड़ने जाते थे

चाहे चिलचिली गर्मी हो या बारिश का महीना

चेहरे पर न शिकन दिखा न माथे पर पसीना

मुझे अब तक नहीं पता वो ये कैसे कर पाते थे

मैं जब भी मुड़ कर देखता वो बस मुस्कुराते थे


उनकी हड्डियों में आज तक मास नहीं नजर आया

पर जब भी जरुरत पड़ी गोदी में उठाया

अच्छे नंबर आये तो सबको बताते थे

'मेरा बेटा है', कह कर सबसे मिलाते थे

जहाँ जरुरत पड़ी वहा शख़्ती भी दिखाई

पर जब मुझे दर्द हुआ उनकी आँख भर आयी


अवकाश तक ख़ुद साईकिल से ही घूमते रहें

पर मेरी ज़िद पर मोटरसाइकिल घर ले आए

मैंने छोड़ दिए वो कपड़े जो धूल मिट्टी से सन गए

वही कपडे ना जाने कब उनके लिए नये बन गये

पुराने कह कर जिस जूते को दरकिनार किया था

वही कुछ दिनों बाद उनके पाँव में दिखाई दिया था


मैं बाप बन गया हूँ पर शायद आप सा नहीं बन पाउँगा

अपने हिस्से की नींद अपने बच्चे को कैसे सुलाऊँगा

आप त्याग का सागर हो मैं शायद बूंद बन पाउँगा

जो सीखा है आपसे उसका कुछ अंश ही दे पाउँगा

मगर जो आपने दिया उसमे कुछ भी दे पाया

तो शायद मैं भी उसकी नज़र से नज़र मिला पाउँगा |



निशांत

दिल से