आँकड़ो का खेल कुछ यूँ खेला जा रहा है
फिज़ा रंग स्वेत ,गुलाबी बोला जा रहा है
उजड़ गयी है कइयों की दुनियाँ मग़र
अख़बार में महज़ आँकड़ा बताया जा रहा हैं
करने दुरुस्त आँकड़े नाकामी के
लाशों के ढ़ेर को रेत में दबाया जा रहा है
इंसानों की बस्ती में कुछ गिद्ध भी है यहाँ
रूह को नोचकर, जेबो में
बद्दुआओं को भरा जा रहा है
वबा के इस क़ातिल दौर में भी,
आपके मनोरंजन का ध्यान रखा जा रहा है
फेंक रहे जुमले ,अटपटे सुझाव कई नेता यहाँ
है कोई जो पहने लँगोट नौटंकी किये जा रहा है
ध्यान रखिएगा अपना, तोड़े जो तिलिस्म भरम का
सुना है , अखबारों में उसे बागी लिखा जा रहा है

