|| दिल से दिल की बातें ||

तेरी मेरी कहानी इश्क़ के बाजार में अभी नयी नयी है

बहक मत ए दिल, हुयी उनसे मुलाकात अभी नई नई है


निगाहें ही मिली है अभी, हाल ए दिल समझना बाकी है

नशीली अदाएं हैं उनकी, मेरी तो दिल्लगी अभी नयी नयी है


दिल धडकेगा आवेग में उनका भी, साँसे भी थम जाएँगी

खिल जायेंगे सुर्ख लव, पर ठहरो जरा मोहब्बत अभी नयी नयी है।


सुन ए बाबरे दिल ,

वो नूर है न जाने कितने धुरंधर है सफ़ में

मत कर उल्फत, तेरी तो पहचान भी उनसे नयी नयी है।


❤️ निशान्त