लिखना चाहता हूँ ,
कुछ हजारों बातें ,
जो कभी कह ना सकूँ,
पर शब्द कुछ कम पड़ जाते।
पढ़ना चाहता हूँ,
हर एक बात ,
जो लिखी गई हो,
इस मानव इतिहास में,
पर वक़्त कुछ कम पड़ जाता।
सीखना चाहता हूँ ,
हर एक जुबान,
जिसमें इंसान ने,
कही हो दिल की बात,
पर ज़ज्बात कुछ कम पड़ जाते।
सुनाना चाहता हूँ,
अपनी एक कहानी ,
जो यूँ ही लिख दी हो,
पर अंजाम कुछ कम पड़ जाता।
जिस रोज़ ,
मुकम्मल हो गए ये सब,
अफसोस उस रोज़,
तुम कुछ कम पड़ जाओगे ।

