हर शाम कोई बात सताती है मुझे,

हर शाख पे उलझन नज़र आती है मुझे,


निकलूं जो घूमने पगडंडियों पे कभी ,

मुलायम घास भी चुभ जाती है मुझे ,


कभी अलमस्त बेफिक्र था एक लड़का ,

अब आठों पहर की मुश्किल नज़र आती है उसे ,


दुनिया के दस्तूर को ठोकरें मारता जो फिरता था,

एक बात के चार मतलब नज़र आते हैं उसे ।