कभी मॉं सी ममता हैं कभी पिता सा संबल हैं ,
परिस्थितियां चाहें जैसी हों निकालती सबका हल हैं ।
बचपन से बुढ़ापे तक जताती तुमपे हक वो हैं ,
पर रिश्तों की वजह से वो किसी चौखट से बंध जाती हैं।
दूरी चाहे जितनी हो ख़्याल वो सबका रखती हैं ,
एक ही दुनिया में अपनी किरदार अनेकों गढ़ती हैं ।
कच्चे धागों से बंधी पक्की हमसफर होती हैं ,
बहनें सिर्फ बहनें ही नहीं भाईयों का घर होती हैं।

