पापा,
बचपन कि यादों में शामिल है,
एक खास याद ,
आपके जूतों की,
बच्चे की नज़र से देखा उन्हें,
मुझे लगते वो ,
कितने बड़े और भारी ।
जूते,
जो परिचित थे उन रास्तों से,
जिन पर चल ,
तय किया आपने जीवन-समर,
इन खूबसूरत यादों में से ,
है एक याद उन सपनों की,
प्रतिबिम्ब बन गये ,
जो आपके संघर्षों की।
वो आत्मशक्ति ,
आपको हिम्मत जो देती ,
सिद्धांतो के लिए,
हमेशा खड़े होने की,
जिन पर ,
आपको था विश्वास अटल ,
विषम परिस्थितियों में ,
जिसने दिया आपको आत्मबल।
कोशिश करूँगा,
चल सकूं आपके पदचिन्हों पर ,
पा सकूं कुछ आपके तजुर्बे ,
बन सकूँ इंसान आप सा ,
यह सोच कर,
गौरवांवित अनुभव करता हूं,
कि अमुल्य सान्निध्य मिला मुझे,
आप जैसे आदर्श और स्नेहिल पिता का।
