मुझे मालूम है ,
तुझे मेरा इन्तज़ार रहता है।
तेरी दहलीज पर ,
एक दिया बुझा-बुझा सा रहता है।
क्या नुमाइश कराऊं ,
फटेहाल इश्क का मै !
तेरी महफिलों में ,
हजरातों का मजमा लगा रहता है।
तेरा ज़िक्र ,
मेरी अज़ान में होता रहता है ।
खुदा भी पूछता है ,
तू इतना परेशां क्यूं रहता है ।
इस बार जो गुजरा ,
तो आवाज़ दूंगा तुझे।
तेरी चिलमन का ,
एक सिरा खुला खुला सा रहता है ।
PC- SOCIAL MEDIA

