कभी हरदम,
कभी बेमन ,
कभी मध्यम,
कभी रौशन !
कभी हर पल ,
कभी दो पल ,
कभी शामिल,
कभी ओझल !
कभी शामें ,
कभी बातें ,
कभी रातें ,
कभी गाते !
कभी बरसातें ,
कभी सौगातें,
कभी रुठते ,
कभी मनाते !
कभी रोते ,
कभी हंसते ,
कभी खोते ,
कभी पाते !
कभी चलते ,
कभी रुकते ,
कभी सोते ,
कभी जगते !
कभी दिन ,
कभी रैन ,
कभी तुम ,
कभी हम !

