वक्त के सिरहाने बैठे,

एक रात गुजारी है हमने,

कुछ जुगनू जलाए हैं दिल में,

एक ख़्वाब उकेरा है बादल में ।


कभी चमकते कभी हैं छिपते ,

ऐसे ये मनमौजी हैं,

नींद में ताका-झांकी करते,

दिन में गुमशुम रहते हैं ।


जब इनके तुम पीछे दौड़ो,

सरपट निकल ये जाते हैं ,

जब इनको तन्हा तुम छोड़ो ,

बहुत प्यार - दुलार जताते हैं।


ख़्वाबों की है यही कहानी ,

उल्टी-सीधी कारस्तानी ,

इनसे ही बनती - बिगड़ती ,

खट्टी-मीठी ये ज़िन्दगानी ।