कितनी छोटी और,
कम औकात वाली ,
लगती है ये खिड़कियां,
बड़े ही आराम से ,
लगाई जाती हैं ये खिड़कियां।
जब दरवाजे बंद होने लगे,
तब पता चलती है ,
इनकी अहमियत हमें।
इनके खुलने से ही,
इंसान पहुँच जाता है ,
ख़्वाबों के छज्जों पर,
जिनके दरवाजे बंद हो चुके हों ।
बदल जाता है नजरिया ,
इनके पास बैठने से ,
आता है उम्मीद का झोंका ,
बंद दरवाजों के खुलने का ,
हर ख्वाब को जीने का ।

