जिस रोज़ तुझे इश्क़ हो जाएगा,

तू हकीम को बुलायेगा या मर्ज़ को बचायेगा ?


जिस रोज़ तुझे इश्क़ डूबाएगा ,

तू छटपटायेगा या बस डूबता चला जाएगा ?


जिस रोज़ तुझे इश्क़ सतायेगा,

तू अश्कों को बहायेगा या नज़्मों में छुपाएगा ?


जिस रोज़ तू इश्क़ गुनगुनाएगा ,

तू महफिलें सजाएगा या तन्हाई को सुनाएगा ?


जिस रोज़ तुझे इश्क़ जगाएगा,

तू रातों को जलाएगा या करवटें बदल सो जाएगा ?



जिस रोज़ तुझे इश्क़ जगमगाएगा,

तू चांद को चिढ़ाएगा या अंधेरों को भगाएगा ?


जिस रोज़ तुझ पे इश्क़ छा जाएगा,

तू बारिशों में भींग जाएगा या भाग कहीं छुप जाएगा ?


जिस रोज़ तुझे इश्क़ लुभाएगा,

तू उसको निभाएगा या आगे बढ़ जाएगा ?


जिस रोज़ तुझे इश्क़ समझ आएगा,

तू सूफी बन जाएगा या दुनियादारी में उलझ जाएगा ?


जिस रोज़ तुझे इश्क़ हो जायेगा ,

उस रोज़ तू खुद से मिल पाएगा और सब समझ जाएगा ।