इंतजार रहता है मुझे,
तुम्हारे आने का,
जैसे इंतज़ार रहता है,
एक बंजर पहाड़ को,
एक नदी का,
जो उसे जीवंत बनाती है।
इंतज़ार रहता है,
मेरी हाथों की लकीरों को,
तुम्हारी लकीरों से मिलने का,
जिन्हे ईश्वर ने बनाया था,
एक दूसरे को पूरा करने के लिए।
इंतज़ार रहता है,
मेरे मासूम से दिल को,
तुम्हारी धड़कनों का,
जिसके बिना इसे धड़कना,
अच्छा नहीं लगता।
इंतज़ार रहता है,
मेरे इस निर्जन से जीवन को,
तुम्हारी मुस्कुराहट की,
जिससे मिल जायेगा मुझे सुकून,
हाँ , मुझे सिर्फ तुम्हारा,
इंतज़ार रहता है।

