दिवाली आने वाली है तुम रौशनी लेते आना,

स्याह काली रात में चांदनी लेते आना ।


आना जो साथ तो खुशियां लेते आना ,

हसरतों से खिली एक बगिया लेते आना।


उलझना ना तुम किन्ही रस्मों-रिवाजों में,

जब आना तो सीधे छत पे चले आना।


जो भी नाराज़गी है तुम हक से जता लेना,

खामोशियां दिन रात की हैं उनको मिटा देना ।


आना जब तुम तो कहानियां लेते आना,

सुनाना कुछ अपनी कुछ मेरी भी सुनना।


एक दिया तुम मेरे लिए भी जलाना ,

इन अंधेरों को हमेशा के लिए मिटाना ।


ख्वाबों को अब हकीकत में बदल जाना,

दिवाली आने वाली है तुम रौनकें लेते आना।