दिल छोटा सा कमरा है, 

कभी बिखरा, कभी संवरा है।

कभी ताजी हवा के झोंकों से, 

कभी धूंये के गंध से लिपटा है।

किसी के आने की चाहत है,

कभी अकेलेपन से लड़ता है।

दिल छोटा सा कमरा है, 

कभी बिखरा, कभी संवरा है।



दरिचों से आती धूप कभी, 

कभी घनघोर घटा डराती है,

कभी बारिश की चाहत में तपता,

कभी बारिश से उकता जाता है, 

दिल छोटा सा कमरा है, 

कभी बिखरा, कभी संवरा है।


कभी यारों की सोहबत में चहका,

कभी सन्नाटा ही पसरा है, 

इधर-उधर बिखरी यादों से,

हर वक्त ये उलझा रहता है ,

दिल छोटा सा कमरा है, 

कभी बिखरा, कभी संवरा है।


पर जैसा भी है अपना है , 

अब इसे संभाले रखना है ,

खट्टी-मीठी यादों से बना, 

हर वक्त ये साथ निभाता है, 

दिल छोटा सा कमरा है, 

कभी बिखरा कभी संवरा है।