इश्क़ है तेरा जैसा प्रिये ,
ठंड में चाय की प्याली हो ,
रंग है इसका इतना चढ़े ,
खुशबु इसकी निराली हो ।
जब-जब सर्द हवाएं चले ,
हाथों में तेरा हाथ लगे ,
जब प्याली को होठों से छू लूं ,
तू थोड़ी शरमाये-थोड़ी मुस्काए ।
इश्क़ है तेरा ऐसा मीठा ,
ना ज्यादा ना कम सा लगे ,
तू इतनी दूर जो चली गयी ,
ये अदरक जैसे कड़वाये ।
तेरे इश्क़ में ऐसा डूबा हूँ ,
उठते ही लौ को जलाता हूँ ,
ठंड में काँपता रहता हूँ ,
तेरे इश्क़ की चाय चढ़ाता हूँ ।
इसी चाह में अब मै बैठा ,
एक शाम भी इतनी सुंदर होगी ,
दरवाजे पे एक दस्तक होगी ,
उस पार प्रिये तू होगी ।
उस रोज़ जो चाय बनाऊँगा ,
सूरज को भी मै पिलाऊँगा ,
तुझसे घंटों बातें होंगी ,
जिस शाम को तेरी चाय होगी ।
इश्क़ है तेरा जैसा प्रिये ,
ठंड में चाय की प्याली हो ,
तू बस आकर मुझसे मिल ,
अद्भुत अपनी कहानी हो ।

