चांद की चौंसठ कलाएं,

कभी हंसायें कभी रूलायें,

कभी ये बादल में छुप जाये,

कभी ये छत पर उतर ही जाये।


सारे राज पता हैं इसको ,

पर भोला बनने का स्वांग रचाये,

बस एक रात ये पकड़ में आए,

दादी-नानी से ड़ांट खा जाए ।


हरदम इतराता हमें सताता,

कहता है ये सबका प्यारा ,

लुक्का-छुप्पी खेला करता ,

हरदम ऐसे ये प्यार जताता ।


इन्हीं बातों से बना है प्यारा,

रौशनी दे या दे अंधियारा,

अगली बार मिलेगा जब ये,

सुनाऊंगा ये लिखा सारा ।