बारिशों के मौसमों को यूं ही जाया ना कर ,
वो जब मिलने बोले तू भी उसे हमसाया कर ।
बीत गया जो मौसम तो तू बहोत पछताएगा ,
वक्त रहते इश्क को तू भी कभी जताया कर ।
दुनियादारी में खुद को यूं मत उलझाया कर ,
बारिशें हो तो साथ थोड़ा भींग जाया कर।
महबूब को मोहब्बत से ऐसे मोहताज ना कर ,
वो जब चाय बनाये तू थोड़ी अदरक मिलाया कर।
पता नहीं अंजाम क्या होगा मोहब्बत का हमारे,
बेसब्रियों को कभी उससे भी मिलवाया कर ।

