कैसे वे रुक पाएँ?'s image
647K

कैसे वे रुक पाएँ?

समय-समय पर साहसियों ने

तोड़े हैं दस्तूर,

जाने कैसे भरे हुए थे

दिमागों में फितूर।

 

पुर्तगाल का सनकी नाविक

छोड़ सभी आराम,

करके पार समंदर पहले

पहुँचा हिंदुस्तान।

 

कोलंबस का भी था प्यारे

कैसा अजब सलीका,

चला ढूँढ़ने भारत था पर

जा पहुँचा अमरीका।

Read More! Earn More! Learn More!