ईद's image

मुसलमान हो या हिंदू हों,

ईद सभी का है त्यौहार।

 

मिलकर सबको गले लगाएँ

भूल बैर बस झूमें-गाएँ,

आओ सुखविंदर-रोहित-क्रिस

आओ कविता और रुखसार।

 

गरम पकौड़े और पकवान

गजब जायके के सामान,

देख सिवइयाँ ललचाए हैं,

बच्चे आदत से लाचार।

 

Read More! Earn More! Learn More!