समंदर नहीं किनारे अच्छे लगते है,
निशा तेरी हो वहाँ सितारे अच्छे लगते है,
मन में सवाल कई है दुनिया वालों से,
पर जवाब बस तुम्हारे अच्छे लगते है।
जिस राह चाहते है उस राह छोड़ जाते है
रंग छीन लेते है,
तस्वीर छोड़ जाते है तुम जो बदलते नहीं ज़माने की तरह सादगी भरे,
रंग बस तुम्हारे अच्छे लगते है कितनों को जाते,
दामन छुड़ाते देखा है बदनाम मुझे करके,
खुदको बचाते देखा है वो जो छोड़े न कभी,
हाथो को थाम ले वो जज़्बात,
वो हाथ बस तुम्हारे अच्छे लगते है!
मन में सवाल कई है दुनिया वालों से,
पर जवाब बस तुम्हारे अच्छे लगते है।