अभिषेक दोनों को गाड़ी में बैठने के लिए कहता है
सिया- धन्यवाद, पर हम पैदल चले जाएंगे
अभिषेक- ठीक है तुम जाओ मैं पूजा को छोड़ देता हूँ आओ पूजा तुम बैठो और जिसको पैदल जाना है वो आराम से जाए मुझे क्या
पूजा गाड़ी में बैठती है अभिषेक धीरे-धीरे गाड़ी आगे बढ़ता है सिया अकेले सड़क पर नहीं चलती थोड़ी दूर जाकर वो भी गाड़ी में बैठ जाती है
अभिषेक- पूजा तुम्हें कहा छोड़ना है
पूजा- मैं सिया के घर मे शिफ्ट हो गई हूँ तो दोनों को एक ही जगह छोड़ दीजिये
अभिषेक दोनों को छोड़ता है और बह से चला जाता है
पूजा- अब तो प्यार की शुरुआत हो चुकी हैं क्यों सिया तो क्या कहती हैं अब
सिया- शायद
पूजा- अब भी तेरा ये शायद तेरे बीच में आ रहा हैं भगवान क्या होगा तेरा, अच्छा बता ये अभिषेक तुझे कैसा लगता है मेरा मतलब है कि सुन्दर हैं या नहीं
सिया- हाँ देखने में तो बहुत सुन्दर है बिल्कुल मेरी तरह
