सिया बस में बैठती है कि उसे अपना दोस्त जो सुबह उसके साथ आया था प्रदीप मिलता है 

प्रदीप- hy सिया कैसा गया तुम्हारा दिन 

सिया- अच्छा ही था, और तुम बताओं की क्या लड़की पसंद आयी तुम्हें 

प्रदीप- नहीं उसकी सूरत बुरी थी 

सिया- अच्छा तुम बता सकते हो मुझे की तुम कितने सुन्दर हो जो दूसरे के बारे में ऐसा कह रहे हो देखो प्रदीप हम सब उस ईश्वर की रचना है उसने हमे जैसा बनाया है हम वैसे ही रहेंगे हमे कोई अधिकार नहीं है किसी पर भी ऐसे उंगली उठाने का 

प्रदीप- देखो सिया में नहीं चाहता हूँ कि मे किसी को बुरा कहु पर मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है इस सादी को ना कहने के लिए, में नहीं चाहता हूं कि में ये सादी करू मैं अपनी एक दोस्त रानी से सादी करना  चाहता हूं पर देखो ना ये घर वाले मेरे मान ही नहीं रहे हैं क्योंकि रानी गरीब है इसलिए अब तुम बताओं सिया की मैं क्या करूं कैसे अपने घर वालो को मनाऊँ 

सिया- देखो प्रदीप हमारे घर वालो ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है लेकिन हम ने हम ने तो कुछ भी नहीं किया उनके लिए पहले तुम कुछ करो उनके लिए उनका दिल जीत लो उनका सर गर्भ से ऊँचा कर दो उन्हें शिकायत का कोई मोका मत दो देखना फिर वो तुम्हारी बात को नहीं टाले गे पर तुम पहले कुछ करो तो सही उनके लिए 

प्रदीप- हूँ बात में दम है सिया तुम्हारी सच मे हमे हार इतनी जल्दी नहीं मानना चाहिए हमे कोशिश करते रहना चाहिए क्या पता कि माँ सरस्वती हमारी जुबा पर बैठ जाए, अच्छा बता शहर क्यों गई थी तू 

सिया- जॉब के लिए 

प्रदीप- फिर मिली क्या 

सिया- अभी तक तो नहीं मिली है 

प्रदीप- तू क्या बनना चाहती हैं 

सिया- पता नहीं अभी तो मैंने ये सब सोचा ही नहीं मैं जब भी सोचती हूँ हर बार मुझे खुद से एक अलग जबाव मिलता है मुझे तो समझ ही नहीं आता है कि मैं क्या चाहती हूँ 

प्रदीप- देखो सिया हर इंसान में कोई ना कोई बात जरूर होती है कोई पढ़ने में होता है तो कोई खेल कूद में ऐसे ही तुम में भी कोई ना कोई बात जरूर होगी तुम सोचना 

इतनी बातों में सिया का घर आया और वो बस से उतरकर अपने घर गई अब उसके मन में एक सवाल तो पहले ही था जिसका जबाव उसे अभी तक नहीं मिला कि प्यार क्या है और आज उसके पास दूसरा सवाल है कि उसे बनना क्या है उससे बहुत सोचा पर उसे कुछ समझ नहीं आता 

सिया अपने आप से कहती है जब कोई सवाल ज्यादा परेशान करे और उसका जबाव ना मिले तो उसे वक़्त पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि कुछ प्रश्नों के उत्तर केबल समय ही दे सकता है 

और ऐसे ही कुछ वक़्त बिता सिया एक दिन अपनी डायरी लेकर शहर जाती है उसी दिन अचानक अभिषेक की कार खराब हो जाती हैं और वो उसी बस में चढ़ जाता है और सिया के पास जाकर बैठ जाता है 

अभिषेक सिया को देखता है और कहता है अरे तुम तुम यहाँ भी आ गयी मुझसे झगड़ ने के लिए 

सिया उसकी तरफ गुस्से में देखती है दिमाग खरब है क्या आपका या फिर आपमे दिमाग है ही नहीं मैं आपके पास नहीं आयी हूँ आप मेरी सीट पर आकर बैठे हैं और इतना कहकर सिया उसे वहीं छोडकर बस से उत्तर जाती है और अपनी डायरी वहीं छोड़ देती हैं 

अभिषेक- बेशक गलती मेरी थी पर मुझे इससे लड़ने में बड़ा मजा आया, अरे ये क्या ये तो अपनी डायरी यही छोड़ गई कोई बात नहीं मैं इसे रख लेता हूँ अभिषेक उसकी डायरी लेकर घर आता है और देखता है कि उसने बहुत अच्छी अच्छी सायरी लिखी है कुछ कविताए भी लिखी है उसे पढ़कर वो अच्छी लगी वो अपने मेनेजर को सिया को बुलाने के लिए भेजता है 

अगले दिन सिया अभिषेक के ऑफिस में आती हैं और रास्ते भर यही सोचती है कि क्या वो मुझे उस दिन का बदला लेने के लिए बुला रहा हैं या कोई और काम होगा पर म उसे मुझसे क्या काम ये सब सोचते सोंचते सिया अभिषेक के ऑफिस में पहुंचती है इससे पहले अभिषेक कुछ कहे सिया बोलती है 

सिया- देखिए हमे उस दिन पता नहीं था कि आप यहां के बॉस है अगर पता होता तो शायद नहीं लड़ते आपसे और अगर आप ने हमे उसी दिन का बदला लेने के लिए बुलाया है तो हम पहले ही आप से माफी मांग लेते हैं हमे माफ़ कर दीजिए 

अभिषेक- बोल दिया, काश जितनी जुबान चलती है उसका एक भी पर्सेंट दिमाग चलाती अपना तो कितना अच्छा होता मैंने तुम्हें यहां बहस करने नहीं ब्लकि नौकरी के लिए बुलाया है 

तुम लिखती बहुत अच्छा हो 

सिया- आपको किसने बताया 

अभिषेक- तुम्हारी डायरी ने जो उस दिन तुम ने बस में ही छोड़ दी थी ,अब बताओं की क्या तुम लेखक बनना चाहती हो 

सिया- नहीं 

अभिषेक- तो फिर क्या प्रधान मंत्री बनेगी 

सिया- हाँ क्या आप बनाओगे मुझे प्रधानमंत्री 

अभिषेक- मुझे तुम्हें बुलाना ही नहीं चाहिए था लो ये letter और उसे घर ले जाओ घर जाकर आराम से सोचना और कल आकर मुझे अपना उत्तर देना और वीना कुछ कहे जाओ यह से

सिया उस letter को लेकर घर आती है और देखती है कि उसमें लिखा है कि अभिषेक को एक मेनेजर की जरूरत है और वो उस नौकरी पर सिया को रखना चाहता है कि ऑफिस में वो 3000 रुपये के काम के लिए गई थी आज उसे वहीं से 30000 रुपये per month का ऑफर आया है 

पर किस लिए आखिर उस डायरी में ऐसे क्या था कि अभिषेक ने उसे इतनी बड़ी नौकरी दे दी ये भी पता चलेगा लेकिन आगे 

सिया अगले दिन ऑफिस जाती है और नौकरी के लिए हाँ बोल देती हैं 

सिया- सर पहले आप मुझे ये बताओं की आप मुझे ये नोकरी क्यों दे रहे हों 

अभिषेक- तुम्हें यह नौकरी करनी है या नहीं अगर करनी है तो करो बेकार के सवाल मत पूछो समझी तुम 

सिया हाँ बोलकर पूजा उसकी दोस्त के पास आती है 

और उसे सारी बाते बताती हैं और पूछती हैं कि उसने मुझे नौकरी क्यों दी